राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

जिला अस्पताल में महिला चिकित्सक से मारपीट




(G-वार्ता)

रूद्रपुर। यहां जिला चिकित्सालय में मरीजों के तीमारदारों द्वारा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा कर्मियों से आये दिन होने वाली मारपीट की घटनाऐं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गत रात्रि वार्ड में भीड़ न लगाने की बात कहने पर मरीज की महिला तीमारदार ने ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक से मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दे दी गई । घटना की रपट दर्ज करा दी गई है। दर्ज रपट में जिला चिकित्सालय में कार्यरत गाइनोकोलोजिस्ट ईशा गुप्ता पत्नी पारस गुप्ता ने कहा है कि वह 1 अगस्त की रात्रि डीएस वार्ड में राउन्ड लेने आईं। तभी देखा कि मरीजों के साथ उनके रिश्तेदारों की भीड लगी है । उसके समझाने पर कि भीड न लगाये इससे मरीज को इन्फेक्शन हो जायेगा। काजल मरीज की रिश्तेदार मुन्नी नामक महिला ने उसके साथ अभद्रता कर मारपीट करनी शुरू कर दी। अपने को बचाते हुए वह नर्सिंग स्टेशन पर आई तो मुन्नी एसके े पीछे नर्सिंग स्टेशन पर ही आ गई और आते ही थप्पड़ और चप्पल से मारने लगी और धमकी देने लगी कि बाहर मिल तुझे जान से मरवा दूँगी । ईशा का कहना है डयूटी में तैनात अन्य लोगों ने उसे बचाया । पुलिस ने तहरीर के आधार पर रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़