राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बुक्सा आदिम जनजाति कल्याण समिति का गठन

 


(G-वार्ता)

गदरपुर।  ग्राम खेमपुर स्थित बुक्सा आदिम जनजाति सेवा कल्याण समिति का विस्तार किया गया   जिस में समिति के केंद्रीय समिति के द्वारा समिति विस्तार हेतु एक बैठक आहूत की गई जिसमें समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा जिला स्तरीय उधम सिंह नगर और ब्लॉक बाजपुर व गदरपुर की टीम गठित की गई। जिसका माल्यार्पण हुआ और समिति के कार्य व कर्तव्य निष्ठा के लिए वचनबद्ध हुए और उसके बाद सभी मनोनीत पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर समिति का जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय कार्यभार सौंपा गया। जिला कार्यकारिणी सदस्य उधमसिंहनगर  मुकेश सिंह जिला अध्यक्ष, लाखन सिंह जिला उपाध्यक्ष, शीला देवी महिला उपाध्यक्ष, लाखन सिंह जिला संगठन मंत्री, देव सिंह सोशल मीडिया प्रभारी, संजय सिंह जिला सदस्य बनाये गये। ब्लॉक गदरपुर कार्यकारिणी श्याम सिंह अध्यक्ष, प्रीतम सिंह उपाध्यक्ष, सावित्री देवी महिला उपाध्यक्ष, भूप सिंह संगठन मंत्री, संजू सिंह सोशल मीडिया प्रभारी, रवि सिंह सदस्य व बाजपुर कार्यकारिणी पार्वती देवी महिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह मीडिया प्रभारी, नरेश सिंह संगठन मंत्री, कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में केंद्रीय अध्यक्ष मोहन सिंह सचिव स्वरूप सिंह मीडिया प्रभारी अमर सिंह व हरी सिंह,प्रताप सिंह, परमजीत सिंह, भारत सिंह राज कुमार vसिंह, देव सिंह,मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़