राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दीपावली की तरह जगमगा उठा थाना खजुरिया, एसओ अमर सिंह राठौर का सराहनीय कार्य

 


(G-वार्ता)

रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के थाना खजुरिया के एसओ अमर सिंह राठौर ने 15 अगस्त को यादगार बनाने के लिये थाने को दीपावली की तरह जगमगा दिया।



बताते चले कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत 13.08.2022 से 15.08.2022 तक हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga ) अभियान का ऐलान किया है। इस अभियान के तहत देश के 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के थाना खजुरिया के एसओ अमर सिंह राठौर ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर थाने में रंगीन लाइटों से सजाया गया तथा देशभक्ति गाने चलाए गए। वही बताते चले कि एसओ अमर सिंह द्वारा सावन माह में कांवर यात्रा व मोहर्रम को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराया।





Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़