(G-वार्ता)
गदरपुर। प्रधानमंत्री द्वारा घोषित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत रुद्रपुर में पंजाबी महासभा द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त को मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के संयोजक रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने की अपील की गयी।
नगर स्थित ग्रोवर बारात घर में आयेजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक शिव अरोरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषणा की गयी थी कि देश के 75 वें स्वतन्त्रता दिवस को देश में अमृत महोत्सव के रुप में मनाया जायेगा। इसी के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा 14 अगस्त को रुद्रपुर के जेसीज पब्लिक स्कूल में विभाजन विभषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है। शिव अरोरा ने बताया कि इस कार्यक्रम में आजादी के दौरान पंजाबी समुदाय के लोग जो शहीद हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी और वर्तमान में जो बुजुर्ग है जिन्होंने आजादी के दौरान काफी परेशानियां उठानी पड़ी है उनको सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने पंजाबी समुदाय के लोगों को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गयी। इससे पूर्व हरिचन्द छाबड़ा, राजकुमार भुड्डी, पं. राजन शर्मा द्वारा भी सम्बोधित करते हुए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की और शिव अरोरा को भी अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर धर्मचन्द खेड़ा, हरनाम सिंह सेतिया, श्याम लाल सुखीजा, टीकम खेड़ा, गुंजन सुखीजा, राजेश डाबर, अशोक हुड़िया, सुभाष गुम्बर, पंकज सेतिया, लवली हुड़िया,जयकिशन अरोरा, प्रीत ग्रोवर, दीपक बेहड़, रविन्द्र बजाज, हरलोक सिंह, मोहन लाल खेड़ा, राकेश भुड्डी, डॉ कुलवंत सिंह ,दीपक बेहड़, संदीप चावला, राहुल अनेजा, संजीव झाम,नौनिहाल सिंह ,कृपाल सिंह, बलकार सिंह, पं. मनोज शर्मा हरबंस छाबड़ा, अशोक सेठी, जगजीत सिंह, मनोज डाबर, मोहित अरोरा, हरविंदर सिंह ग्रोवर ,मनोज गुंबर,नैब सिंह धालीवाल, मनीष फुटेला, राजीव ग्रोवर,राजेश गुंबर,डॉ. अरविंद धवन,आतमजीत सिंह, विनोद चुघ,नानक चंद सेतिया, अविनाश लाल, मयंक चुघ,अरुण बजाज,विकास तनेजा केवल गाबा ,केवल नारंग, प्रीतम गुंबर, कृष्ण छाबड़ा,बाबा भजन सिंह, सतीश मिड्डा,रवी सचदेवा, श्यामलाल, चिराग मुरादिया, पारस धवन, विजय अनेजा , रमेश ठकराल, सोनू पॉपली, अशोक धीर,लवली हुड़िया, अशोक एसपूजानी ,ज्ञानचंद बजाज,पं. बाबूलाल शर्मा , वेद गाबा, कृष्ण बत्रा ,सुभाष मुंबर, अंकुश अनेजा ,सुभाष खुराना, सुरेश खुराना ,हरनाम सिंह सेतिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

