राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

विद्युत कटौती को लेकर विधायक शिव अरोरा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ कि बैठक

 


(G-वार्ता)

 रुद्रपुर। विगत काफी दिनों से लगातार हो रही विद्युत कटौती को लेकर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने विद्युत अधिकारियों की बैठक ली। जिसमे विधायक शिव अरोरा ने सख्ताई से अधिकारियों को अपनी कार्यशैली सुधारने व विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से करने के लिये कड़ाई से निर्देशित किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा विद्युत कटौती पर सम्बंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी। इस प्रकार से बिना सूचना के विद्युत कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों स्पष्ट कहा विद्युत विभाग अपनी कार्यशैली में सुधार करे ओर विद्युत विभाग जनता के लिये 24 घण्टे उपलब्ध रहे ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करे। विधायक शिव अरोरा बैठक के शुरुवात से ही बेहत सख्त नजर आये उन्होंने स्पष्ट कहा विद्युत कटौती पर आम जन को सूचना व विद्युत कटौती पर प्रतिदिन रजिस्टर मेन्टेन किया जायेगा ।जिसमे विद्युत कटौती होने की वजह कारण का उल्लेख होगा यदि किसी अधिकारी की लापरवाही से जनता को विद्युत कटौती का संकट झेलना पड़ा तो सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही हो ऐसी व्यवस्था को करना सुनिश्चित करे। विधायक ने कहा ये अंतिम चेतवानी है इसके बाद भी विद्युत विभाग की कार्यशैली व लगातार हो रही विद्युत कटौती में कोई सुधार नही हुआ तो इसके खिलाफ सख्त कदम उठाये जाएंगे। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश की जनता को विद्युत सुचारू रूप से उपलब्ध करवाई जाये उसके बाद भी रुद्रपुर में विद्युत व्यवस्था का इतना चरमराया होना कष्ठ का विषय है। विधायक ने कहा विद्युत विभाग जनता के सेवा में 24 घण्टे उपलब्ध होना चाहिए और लगातार अधिकारियो के फोन न उठने की शिकायत को लेकर व्यवस्था सुधारने को कहा कि जनता को पता होना चाहिए कि उनकी विद्युत किस कारण व कितने समय के लिये कटौती की गई है। वही विधायक शिव अरोरा ने बैठक उपरांत सभी अधिकारियों से आशा व्यक्त की की भविष्य में विद्युत व्यवस्था में सुधार किया जायेगा व आमजन का जीवन ही विद्युत पर ही निर्भर है और ऐसी स्थिति दुबारा उत्पादन न हो इसको विभाग के अधिकारी सुनिश्चित कर ले। बैठक में देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष गुरमीत सिंह, सुरेश कोली, विद्युत अधिशाषी अभियंता , SDO , जेई व भाजपा नेता किरन विर्क, मनोज मदान, उमेश पसरीचा, विक्की घई, पप्पल अरोरा, मोहित चड्डा, गौरव अरोरा,विजय वाजपेयी, मयंक कक्कड़, अनमोल विर्क, विकास सागर, सुनील सागर , सोनू वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़