(G-वार्ता)
रूद्रपुर । घर से ड्यूटी के लिए जा रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है । मूल रूप से धर्मपुर हरदोई निवासी तीस वर्षीय गोविन्द पुत्र मनोहर छत्तरपुर स्थित आरएमसी प्लांट में काम करता था। छत्तरपुर में ही वह किराये का कमरा लेकर भाई के सााि रह रहा था। मृतक की हल्दी में ससुराल है। शनिवार को वह अपनी ससुराल हल्दी आया था। शनिवार रात वह हल्दी से बाईक पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। पत्थरचट्टा के पास अचानक सड़क पर जानवर आने पर जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतक का बड़ा भाई समेत अन्य परिचित लोग अस्पताल पहुंच गये। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की एक दो साल की बच्ची है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
