(G-वार्ता)
रुद्रपुर । ट्रांजिट कैंप गोल मड़ैया में पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिलीप अधिकारी के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर ट्रांजिट कैंप की मुख्य सड़क अन्य सड़के न बनने पर मेयर रामपाल के पुतले की शव यात्रा निकाल उसे आग के हवाले किया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपश दिलीप अधिकारी ने कहा मेयर रामपाल पर ट्रांजिट कैंप की विकास की पैसा अपने चहेते काॅलोनाइजर के यहां लगा दिया। जिस कारण मोहल्ले बासी आक्रोशित है। वर्षों बाद भी झील मोड़ से चामुंडा मंदिर तक सड़क नहीं बन पाई। वही ट्रांजिट कैंप की कई सड़कें जर्जर हालत में हैं।इस अवसर पर रोबिन विश्वास, अर्जुन, रंजित राणा, मानस वैरागी, डा एमपी मौर्य, विश्वजीत विश्वास, अमन चैधरी, रोहित, सोनू, कमल राजपूत, राजू गंगवार, अभिषेक मिश्रा, संतोष, अंकित कश्यप, अनुराग कश्यप, रोहित आदि मौजूद थे।
