(G-वार्ता)
रुद्रपुर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ( रजि.) की बैठक गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में रम्पुरा स्थित भगवान वाल्मीकि मन्दिर पर जिला महामंत्री अर्जुन भारती के नेतृत्व में आयोजित हुई। वही इस अवसर पर भगवान बाल्मीक जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रजलित कर व भगबान बाल्मिकी जी का नित्य नेम का पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुये कहा कि सबसे पहली गुरु हमारी माता है हमें अपने माता पिता के निर्देश का पालन करना चाहिए अपने गुरू जनों का सम्मान करना चाहिए।
वही जिला अध्यक्ष यूथ विंग सुमित वाल्मीकि जी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी से पहले माता पिता का मान सम्मान करना चाहिए , उन्होने कहा कि शिक्षा वो शेरनी का दूध हैं जो पियेगा वही दहाड़ेगा, भगवान बाल्मीक जी के बताये मार्ग पर चलने का अहवान किया और भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़े।
इस अवसर पर अशीष वाल्मीकि, अर्जुन वाल्मीकि , अनिल वाल्मीकि, बिट्टू वाल्मीकी समेत अनेको लोग उपस्थित रहे।
