राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

मंडी समिति द्वारा सर्वाधिक कारोबार करने वाले 2 व्यापारी एवं 2 किसानों को किया सम्मानित

 


(G-वार्ता)

गदरपुर। अनाज मंडी स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में ई-नाम दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें ई-राष्ट्रीय कृषि परियोजना के अन्तर्गत माह मई व जून 2022 में सर्वाधिक कारोबार करने वाले प्रथम एक-एक व्यापारी एवं किसान को प्रशस्ति पत्र एवं प्रशस्ति शील्ड देकर सम्मानित किया गया। 

 मंडी समिति सभागार में समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर की अध्यक्षता में ई-नाम दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मंडी समिति सचिव कैलाश शर्मा द्वारा ई-नाम परियोजना की विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान माह मई-2022 में सर्वाधिक करोबार करने वाले व्यापारी राकेश मुंजाल एवं किसान हरीश चन्द्र गुम्बर, माह जून 2022 में सर्वाधिक कारोबार करने वाले व्यापारी मुकेश गर्ग एवं किसान दिनेश गर्ग को समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रशस्ति शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंडी समिति उपाध्यक्ष लाखन सिंह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश घीक, कोषाध्यक्ष लेखराज भुड्डी, राजेश बजाज, रविन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे ।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़