राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने दर्जा राज्यमंत्री अजय राज राजौर को सौपा ज्ञापन

(G-वार्ता) रुद्रपुर। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने दर्जा राज्यमंत्री अजय राज राजौर को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान में डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण हेतु कार्य कर रहे 130 कर्मचारी जो भुखमरी के कगार पर हैं उनकी परेशानी को देखते हुए उन्हें पुनः कार्य पर वाहस करने और उन्होंने शासन के आदेश अनुसार मकान के किराए पर भुगतान यथाशीघ्र किया जाए व आउट सोर्स पर कार्य कर रहे सभी पर्यावरण मित्रों का मानदेय मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार ₹500 प्रतिदिन भुगतान करने व वर्तमान में आउट सोर्स पर कार्य कर रहे पर्यावरण मित्रों की पूर्व की भांति अवकाश के दिन आधे दिन का अवकाश देने व संविदा सफाई कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश, 12 दिन का आकस्मिक अवकाश, 15 दिवस का अर्जित अवकाश एवं तीन राष्ट्रीय अवकाश देने समेत कई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में रामअवतार राजौर, सुनील रोतकी, कालीचरण, बसंत सिंह, विजय, पप्पू, श्यामाचरण, सुरेंद्र सिलेलान, जगदीश, राकेश कुमार , विनोद, प्रदीप कुमार, राजीव, अर्जुन डी रेक्स, अरुण कुमार, उमेश, सुनील समेत अनेको लोग मौजूद रहे।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़