राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

युवक ने संपर्क क्रांति के आगे कूद कर गवाई जान



(G-वार्ता)

 रुद्रपुर। गत रोज एक युवक ने दिल्ली से काठगोदाम जा रही उत्तरांचल संपर्क क्रांति के आगे कूदकर जान गवा दी। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक के वाहन से उसकी पहचान हो सकी और परिजनों को सूचना दी गई।

बता दें गदरपुर निवासी जसबीर सिंह (26) पुत्र सतनाम सिंह मंगलवार शाम पांच बजे घर से गदरपुर काम से जाने की बात कहकर निकला था। जहां देर शाम वह अपनी बाइक से छत्तरपुर के पास अशोक वाटिका कॉलोनी की ओर पहुंचा। जिसके बाद दिल्ली से काठगोदाम की ओर जा रही उत्तरांचल संपर्क क्रांति के आगे कूदकर उसने अपनी जान गवा दी। वहीं युवक की बाइक से उसकी पहचान हो सकी। जिसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों का कहना है कि जसबीर तीन दिन पहले ही दुबई से लौटा था। जिसकी हाल ही में हल्द्वानी में नौकरी लगी थी। फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है।


Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़