राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, हाल ही में हटाई गई थी सुरक्षा

(G-वार्ता) नई दिल्ली। पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला को पंजाब के मानसा जिले में गोली मार दी गई। सिद्धू मूसेवाला को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी है। गंभीर हालत में गायक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। यह घटना पंजाब पुलिस की ओर से सिद्धू मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला समेत तीन लोगों को गोली लगी। बता दें कि मूसेवाला के पास पहले करीब 8 से 10 गनमैन थे। पंजाब की मान सरकार ने उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे। मानसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. रंजीत राय ने बताया कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को जब अस्पताल लाया गया था, तब उनकी मौत हो चुकी थी। मानसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. रंजीत राय ने बताया कि तीन लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि काले रंग की गाड़ी में सवार दो हमलावारों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर इसी साल मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। हाल ही में पंजाब में भगवंत मान की सरकार बनी है। मान सरकार ने अपने स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर विजय सिंगला को भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में बर्खास्त किया था। इन्हीं स्वास्थ्य मंत्री ने मानसा विधानसभा सीट से सिद्धू मूसेवाला को हराया था। नवजोत सिंह सिद्दू ने चुनाव से पहले मूसेवाला को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया था।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़