राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

नशा तस्करी में महिला गिरफ्तार

(G-वार्ता) जसपुर/कुंडा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के आदेशानुसार व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर श्री चंद्रमोहन सिंह व श्रीमान क्षेत्राधिकारी काशीपुर श्री बीर सिंह के पर्यवेक्षण में दिनांक- 05-05-2222 को समय 20.10 बजे पर उप -निरीक्षक श्री मनोहर प्रभारी चौकी मंडी ,SI भूमिका पांडे द्वारा हमराही आरक्षी देवेंद्र बिष्ट , नीरज बिष्ट के साथ मुखबिर की सूचना पर पंवार रिसोर्ट के सामने सरवरखेड़ा में मेहरुन्निशा पत्नी नासिर ,निवासी, ग्राम - सरवरखेड़ा , थाना-कुंडा ,जिला- उधमसिंहनगर के कब्जे से चैक करने पर 12.15 ग्राम स्मैक, स्मैक का वजन करने में प्रयुक्त होने वाला इलेक्ट्रॉनिक तराजू व स्मैक बेचकर कमाए 2840/₹ बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध थाना कुंडा में एफ आई आर संख्या -0113/ 2022 , धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्ता के पुत्र अमन को भी थाना कुंडा पुलिस द्वारा दिनांक 07-04-2022 को 12.80 ग्राम स्मैक के साथ पकड़कर जेल भेजा जा चुका है । अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़