(G-वार्ता)
एक बड़ी खबर के मुताबिक पंजाब के जाने-माने गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मामले में पंजाब पुलिस औऱ उत्तराखण्ड एसटीएफ ने देहरादून में एक बड़ी कार्यवाही की है। आपको बता दें कि उत्तराखंड एसटीएफ और पंजाब एसटीएफ ने देहरादून पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में इस हत्याकांड में आरोपियों की मदद करने वाले एक अभियुक्त को शिमला बाईपास नया गांव चौकी में घेराबंदी कर हिरासत में लिया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक, हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे 5 लोग वापस पंजाब की तरफ जा रहे थे, तभी पंजाब एसटीएफ के इनपुट के आधार पर उत्तराखंड एसटीएफ और पटेल नगर नया गांव चौकी पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर एक वाहन को रोका, जिसमें ये लोग मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक इसमें वह शख्स भी हिरासत में लिया गया है, जिसके द्वारा सिद्धू हत्याकांड के मुख्य आरोपियों से कनेक्शन बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कोई पुष्टि नहीं कर रही है लेकिन उत्तराखंड और पंजाब STF नयागांव पुलिस चौकी में हिरासत में लेकर पूरे मामले में पूछताछ जारी है।
बिग ब्रेकिंग-पंजाब के गायक सिद्दु मुसेवाला हत्याकांड में देहरादून में बड़ी कार्यवाही
byAman Singh
0

