राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

चम्पावत उपचुनाव: जिला बार एसोसिएशन ने सीएम धामी के पक्ष में दिया अपना पूर्ण समर्थन

(G-वार्ता) चम्पावत। चम्पावत उपचुनाव में विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ कुंदन सिंह राठौर ने चम्पावत न्यायालय परिसर में पहुंचकर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामसिंह बिष्ट और उनकी कार्यकारिणी टीम सहित अधिवक्ताओं से भेंट कर उनसे सीएम धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर चम्पावत जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने कहा कि चम्पावत जिला बार एसोसिएशन खुलकर सीएम धामी जी के साथ है और सीएम को जिताने के लिए बार एसोसिएशन एड़ी चोटी का जोर लगा देगा और सीएम।धामी के जीतने से चम्पावत विधानसभा में विकास की गंगा बहने के साथ साथ पर्यटन और आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के साथ रोजगार के नए अवसर अवसर प्राप्त होंगे ! इस मौके पर दिनेश आर्य,दिनेश पांडेय,गणेश उप्रेती,मोहित पांडेय,गुणानंद थुवाल,सतीश जोशी, प्रहलाद सिंह पाटनी,अशोक चौधरी,एस.डी,ओझा,सुरेश जोशी सहित बार पदाधिकारी और अधिवक्ता उपस्थित थे।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़