(आशु अहमद, G-वार्ता)
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के बाजपुर में एक सनसनीखेज़ घटना हुई है। मुड़िया तिराहे पर जूस की दुकान पर जूस पी रहे युवक पर 8-9 नकाबपोश युवकों ने लाठी-डंडों से सर पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यापारियों ने घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं मृतक की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलने पर एसपी चंद्रमोहन सिंह कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी पुलिस फोर्स के साथ सीएचसी में एवं घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के भाई अमर पांडे जिला पंचायत सदस्य अजीत पाल सिंह जाट मौके पर पहुंचकर परिवार से वार्ता करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।बाजपुर में पुलिस नाम का बदमाशों में कोई खौफ नहीं है हर प्रतिदिन गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। ग्राम रामनगर निवासी विशाल कंबोज 20 वर्षीय पुत्र रमेश चंद कंबोज मुंडिया तिराहे पर जूस की दुकान पर जूस पी रहा था अपने दोस्तों के साथ अचानक से 8-9 नकाबपोश लड़कों ने हाथों में लाठी डंडे लेकर विशाल के सर पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें वह लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गया व्यापारियों ने उठाकर उसे सीएचसी भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कॉलेज समय से इन लड़कों के दो गुटों में आपस में रंजिश चली आ रही है 3 महीने पहले भी इनमें झगड़ा हुआ था जिसके खिलाफ तहरीर दी गई थी पुलिस ने उस पर कोई कार्यवाही नहीं की थी। सूचना मिलते ही एएसपी चंद्र मोहन सिंह सीओ यातायात आशीष भारद्वाज कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी एसएसआई विक्रम धामी एसआई गणेश पांडे मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए सीएचसी मैं शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया गया है। वही पीड़ित परिवार ने यशपाल राजहंस को साथ लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली में आकर जमकर हंगामा किया।एसपी चंद्र मोहन सिंह ने बताया इसमें 5 लड़कों के नाम सामने आए हैं जिसमें एक लड़का जतिन ग्राम शिकारपुर स्वार रामपुर रवि,मानव,आशिक तथा धंसारा निवासी शाहरुख आदि को पकड़ने के लिए एसओजी सहित पुलिस की 5 टीमें बनाई गई है शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
बाजपुर में सरेआम 8 से 9 नकाबपोश बदमाशो ने युवक को पीटा, स्थिति नाजुक
byAman Singh
0