राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, जानें? क्या लिया फैसला...

(G-वार्ता) देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी 2.0 की पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। इन सब में कैबिनेट में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर समिति बनाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी। इस पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री को समिति बनाने को लेकर कैबिनेट के मंत्रियों ने अधिकृत किया। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाने की बात कही थी। सीएम ने कहा कि नई सरकार का गठन होने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई। 12 फरवरी 2022 को हमने जनता के समक्ष संकल्प लिया था कि हमारी सरकार का गठन होने पर हम यूनिफॉर्म सिविल कोड लेकर आएंगे। कैबिनेट में तय किया गया है कि हम यूनिफॉर्म बिल को जल्द लागू करेंगे।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़