(G-वार्ता)
25 मार्च यानी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है. इस समारोह का न्योता सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा, अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों के नेताओं के साथ कई उद्योगपतियों और फिल्मी सितारों को भेजा गया है.
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी दलों के नेताओं को निमंत्रण भेज दिया गया है. योगी 2.0 के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई नामी शख्सियतों को निमंत्रण भेजा गया है. इनमें विपक्षी दलों के नेता तो शामिल ही हैं, लेकिन कई बिजनेसमैन और फिल्मी सितारों को भी न्योता भेजा गया है.
विपक्ष से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सहित तमाम विपक्षी दलों के नेताओं को भाजपा की तरफ से निमंत्रण पत्र भेजा गया है.
इसके अलावा उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, आनंद महिंद्रा सहित दर्जनों उद्योगपतियों को भी शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भेजा गया.
इस शपथ ग्रहण के गवाह उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से आए करीब 45 हजार बीजेपी कार्यकर्ता भी बनेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के विस्तारक और दूसरे राज्यों के प्रवासी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. बीजेपी नेता जेपीएस राठौड़ ने बताया कि संगठन से सरकार में जाने वाले सदस्यों पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व का होगा।
देखे:-
शपथ ग्रहण समारोह
टाटा ग्रुप से तन्मय चक्रवर्ती
अंबानी ग्रुप से नीरज अंबानी
आदित्य बिरला ग्रुप से कुमार मंगलम बिरला
अडानी ग्रुप से गौतम अडानी
हीरानंदानी ग्रुप से दर्शन हीरानंदानी
महिंद्रा ग्रुप से आंनद महिंद्रा
*11 मुख्यमंत्री*
1 शिवराज सिंह चौहान CM मध्यप्रदेश
2 मनोहर लाल खट्टर CM हरयाणा
3 पेमा खाड़ू CM अरुणाचल प्रदेश
4 एन वीरेंन सिंह सीएम मणिपुर
5 जयराम ठाकुर सीएम हिमाचल प्रदेश
6 विप्लव कुमार देव सीएम त्रिपुरा
7 प्रमोद सावंत सीएम गोवा
8 हेमंत विश्व शर्मा सीएम असम
9 बसावराज बोम्मई सीएम कर्नाटक
10 भूपेंद्र पटेल सीएम गुजरात
11 पुष्कर सिंह धामी सीएम उत्तराखंड
*5 डिप्टी सीएम*
1 चोना मीन डिप्टी सीएम अरुणाचल प्रदेश
2 जिष्णु देव वर्मा डिप्टी सीएम त्रिपुरा
3 तारकेश्वर प्रसाद डिप्टी सीएम बिहार
4 रेणु देवी डिप्टी सीएम बिहार
5 वाई पैटन डिप्टी सीएम नागालैंड
सोनिया-मुलायम से लेकर अंबानी-अडानी तक... योगी के शपथ ग्रहण में इनको भेजा गया न्योता, देखे लिस्ट
byAman Singh
0
