राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सतपाल ठुकराल ने शहीदों को किया नमन

(G-वार्ता) रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सतपाल सिंह ठुकराल ने गुरुद्वारा सेंटर कमेटी, गुरुद्वारा सिंह सभा गोल मार्केट कमेटी और विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ नागरिकों एवं आम जनता में रणजीत सिंह पार्क में शहीद भगत सिंह की शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वही समाजवादी पार्टी के तत्वधान में शहीद भगत सिंह की शहादत को समर्पित एवं राम मनोहर लोहिया की जयंती को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन रुद्रपुर आहूजा धर्मशाला में किया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सतपाल सिंह ठुकराल ने शहीदों की स्मृति पर फूल अर्पित किए व शहीदों की शहादत को प्रणाम कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए वहीं उन्होंने शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव राजगुरु एवं राम मनोहर लोहिया के विचारों को साझा किया व उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उन को श्रद्धांजलि अर्पित की और पार्टी को मजबूत करने के लिए संकल्प लिया।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़