राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

आप पार्टी की आबकारी नीति के विरोध में खोला मोर्चा

(G-वार्ता) काशीपुर/दिल्ली। दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के खिलाफ शाहदरा की भाजपा के आदेश गुप्ता व महिला मोर्चा की युवा नेता नताशा धवन के नेतृत्व में महिलाओं ने लक्ष्मी नगर में धरना प्रदर्शन किया। दिल्ली सरकार की आबकारी नीति से समाज मे नशे का दुष्प्रभाव फैल रहा है। युवा, बुजुर्ग नशे के कारण क्रूर काल मे समाता चला जा रहा है और नशे में महिलाओं के साथ छेड़खानी व बलात्कर जैसी घटनाएं हो रही है।
भाजपा की महिला मोर्चा ने जब दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तो पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को धरना प्रदर्शन रोकने पर बल दिया। पुलिस की रोक के बावजूद भी युवा नेता धवन ने आप पार्टी सरकार की दुष्प्रभावों वाली आबकारी नीति के विरुद्ध मोर्चा जारी रखा।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़