राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

15 दिवसीय जु–जित्सू प्रशिक्षण शिविर, 7 जनवरी को होगा ट्रायल

(G-वार्ता) रुद्रपुर। दिनांक 7 जनवरी 2022 को श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर में सभी बालक व बालिकाओं के आयु वर्गो के लिए सिलेक्शन ट्रायल किया जा रहा है। जानकारी देते हुए जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव रेंशी विनय कुमार जोशी ने बताया कि आगामी राज्य व राष्ट्रीय जु–जित्सू प्रतियोगिता से पूर्व जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वधान में जिला जु–जित्सू एसोसिएशन उधम सिंह नगर के सौजन्य से खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन हेतु 15 दिवसीय जु–जित्सू प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाना है। सिलेक्शन के दौरान सभी खिलाड़ियों को दो पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, एवं जन्म प्रमाण पत्र, एवं जुजित्सू व कराटे यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य है, उक्त ट्रायल में सरकार द्वारा कोविड-19 की गाइडलाइंस  नियमों का पालन करना भी सुनिश्चित किया जाए l सभी खिलाड़ियों को अपने साथ मास्क एवं सैनिटाइजर लाना अनिवार्य है।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़