राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

घर मे रखे सिलेंडर में लगी आग, 4 लोग झुलसे

(G-वार्ता) गदरपुर। पंजाबी कॉलोनी वार्ड नंबर 9 निवासी चेतन स्वरूप सिंह के रसोई में रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिससे आग बुझाने का प्रयास कर रहे चार लोग घायल हो गये। जिन्हे इलाज के लिए रुद्रपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 9 पंजाबी कालोनी निवासी चेतन स्वरुप की रसोई में घरेलू गैस सिलेण्डर का पाईप लीकेज होने से अचानक आग लग गयी। आग लगने से घर के लोगों में भगदड़ मच गयी। इसी दौरान घर में किरायेदार व गृह स्वामी द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग बुझाने की कशमकश में चेतन स्वरूप सिंह पत्नी अनीता रानी, सोनी, मंजू मिश्रा एवं श्याम कुमार गंभीर रुप से आग में झुलस कर गंभीर रुप से घायल हो गये। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रुद्रपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़