(G-वार्ता)
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में दिव्यांगों के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया रुद्रपुर शहर से 50 से ज्यादा दिव्यांग महाविद्यालय पहुंचे जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने दिव्यांगों को मतदान के समय उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी वही महाविद्यालय के प्राचार्य ने दिव्यांगों का उत्साहवर्धन किया केंपस एम्बेसडर नोडल अधिकारी डॉक्टर नरेश कुमार ने दिव्यांगों का फूल मालाओं से स्वागत किया। वही केंपस एम्बेसडर डॉक्टर रेनू रानी मिश्रा ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्राचार्य समेत दिव्यांगों जनो का आभार व्यक्तकर उनका धन्यवाद दिया। इस मौके पर हरीश चौधरी, गोथिका, बी. बी. ए, मोहम्मद जीशान समेत अनेकों लोग मौजूद रहे।
महाविद्यालय में दिव्यांगों के साथ मनाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
byAman Singh
0