(G-वार्ता)
किच्छा। नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की होनहार छात्रा ने अपनी प्रतिभा के दम पर इंस्पायर अवार्ड की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है। मेधावी छात्रा ने खेतों में धूप व बारिश के मौसम में काम करने वाले किसानों के बचाव के लिए नायाब तरीका खोज निकाला है। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने छात्रा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। किच्छा निवासी सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 8 की मेधावी छात्रा आदिती सिंह ने एक ऐसे छाते के निर्माण का तरीका खोज निकाला है जिसे आसानी से कहीं भी साथ में ले जाया जा सकता है तथा इस छाते का उपयोग करने से किसान का धूप व बारिश से बचाव होगा। इस उपलब्धि के लिए मेधावी छात्रा आदिती सिंह का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हो गया है। इंस्पायर अवार्ड के माध्यम से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि छात्रा अदिति सिंह के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। छात्रा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों व परिवार के सदस्यों को देते हुए सभी का आभार जताया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पूरन सिंह बिष्ट, तुलसी प्रसाद सोराड़ी सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने आदिती को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा का इंस्पायर अवार्ड की सूची में नाम हुआ दर्ज
byAman Singh
0