(G-वार्ता)
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 वर्ष के बाद कुमाऊं के प्रवेश द्वार, नैनीताल जनपद के हल्द्वानी पहुंचे। वह उत्तराखंड बनने के बाद ही नहीं, 25 वर्ष बाद हल्द्वानी-नैनीताल जनपद पहुंचने वाले प्रथम प्रधानमंत्री बने। इस दौरान उन्होंने कहा वह पिछली सरकारों द्वारा बिगाड़े कार्य अब तक भी ठीक करने लगे हैं। उन्होंने जनता का आह्वान किया वह उन्हें, इन कार्यों को बिगाड़ने वालों को ठीक करें। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड को करीब 17547 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर तोहफा दिया। इस दौरान उन्होंने कुमाउनी बोली में जनसभा में मौजूद लोगों को नए साल और मकर संक्राति पर मनाए जाने वाले घुघुति पर्व की बधाई भी दी।
इस दौरान हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में करीब एक लाख लोगों की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कुमउनी बोली में अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि देश की आजादी में कुमाऊं ने अपना बड़ा योगदान दिया है। कहा कि पहाड़ की टोपी पहनना मेरे लिए गर्व की बात है। पीएम ने कहा कि हल्द्वानी वालों के लिए नए साल की सौगात लेकर आया हूं। हम दो हजार करोड़ रुपए की योजना लेकर आ रहे हैं। अब हल्द्वानी में पानी, सीवरेज, पार्किंग और स्ट्रीट लाइट सभी जगह अभूतपूर्व सुधार होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुचे हल्द्वानी...
byAman Singh
0