राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

(G-वार्ता) सलमान खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि सलमान खान को सांप ने काट लिया है और उन्हें देर रात मुंबई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सलमान खान के पनवेल फार्म हॉउस की है जहाँ वे क्रिसमस मनाने आये थे। घटना रात की है। सलमान खान का दिसंबर में 56 वां जन्मदिन है उनके फैंस इसे लेकर बहुत उत्साहित भी हैं लेकिन सलमान खान को सांप द्वारा काट लेने की खबर सामने आने के बाद उन्हें धक्का लगा है और वे मायूस हो गए हैं। घटना के बाद सलमान को तत्काल नवी मुंबई के महात्मा गांधी मिशन (एमजीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज हुआ। डॉक्टर्स के मुताबिक सलमान को जिस सांप ने काटा था वो जहरीला नहीं था, सलमान बिलकुल ठीक हैं।
बताया जा रहा है कि रात में इलाज के बाद डक्टर्स ने सुबह सलमान को डिस्चार्ज कर दिया और वे सुबह अपने पनवेल स्थित फार्म हॉउस पर वापस आ गए हैं।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़