रूद्रपुर । एक विवाहिता ने अपने पति व सास पर पुत्री को जन्म देने व 5 लाख रूपये नगद और कार की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए रपट दर्ज कराई है। दर्ज रपट में पीड़िता ने कहा है कि उसका विवाह 16अप्रैल 2016 को पीयूष उपध्याय पुत्र स्व नवीन चंद उपाध्याय निवासी हिल ब्यू सिटी गंगापुर रोड से हुआ था। कुछ समय बाद हमारी पुत्री भव्या उपाध्याय का जन्म हुआ। पुत्री के जन्म होते ही उसकी सास और पति झगड़ा और मार पीट करने लगे और उसे माता-पिता के घर भेज दिया और वापस नहीं लाए। सन 2022 में पति वापस आये और बोले तुम्हारे साथ में लखनऊ में घर लेकर रहूंगा। तब पिता की मदद से उसने लखनऊ में घर खरीदा। कुछ समय सास और पति उसके साथ रहे और आते-जाते रहते थे। आरोप है 2024 दीवाली के समय जब पति व सास घर आये तो उससे व उसकेे पिता से 5 लाख रूपये कैश एक कार और जेवर और दहेज के सामान की मांग करने लगे। मना करने पर पति और सास ने उसे जान से मारने की कोशिश की उसके बाद ये दोनो घर से चले गये। तब से उन लोगो का पता नहीं है। पीड़िता का कहना है पति ने कई ऐप से उसके नाम लोन भी लिया है और उसको वापस भी नहीं किया है जिससे बैंक लोन की रिकवरी के लिए बैंक वाले फोन पर और घर पर आकर परेशान करते है। वह अपने पति के घर रुद्रपुर आयी तो वहां घर पर ताला लगा मिला। पता चला कि ये लोग रुद्रपुर का मकान बेच रहे हैं और मेरी सास मेरे पति की दूसरी शादी करवा रही है। वह अपनी पुत्री के साथ अपने ससुराल में रहना चाहती है परन्तु पति द्वारा उपरोक्त मकान पर रहने नहीं दिया
