रुद्रपुर। आजादनगर ट्रांजिट कैंप निवासी आयुष मौर्या ने पुलिस के बताया कि वह शिवनगर में दुकान पर काम करता है। शुक्रवार को वह दुकान से महीने की 10 हजार रुपये सैलरी लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में उसे अजय नाम के एक युवक ने रोक लिया। बिना किसी बात के युवक उसे सुनसान जगह पर ले गया। जहां चार अन्य लोग मौजूद थे। युवकों ने उससे मारपीट की और जेब से 10 हजार रुपये लूट लिए। थानाध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि तहरीर मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।
युवक को रास्ते में घेरकर पीटा, 10 हजार लूटे
byAman Singh
0
