राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

शिक्षा के लिए इंग्लैंड भेजने के नाम पर 10 लाख ठगे

रूद्रपुर । एक ओवरसीज फर्म संचालक व अन्य कर्मियों द्वारा दो युवकों को उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैड भेजने के नाम पर 10 लाख रूपये ठग लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की रपट दर्ज करा दी गई है। दर्ज रपट में गुरप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह व मनवीर सिंह पुत्र पलविन्दर सिंह निवासीगण ग्रामसभा पिपलिया, सितारगंज का कहना है कि वह दोनों उच्च शिक्षा हेतु इंग्लैण्ड जाना चाहते थे। जिसके चलते उन्होंने अगस्त 2023 में गुरमुख सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह हाल निवासी ग्राम चिचौली पोस्ट ऑफिस राजपुरा तहसील मिलक जिला रामपुर का है तथा आवास विकास रुद्रपुर में चार साहिब जादे चौक के पास ब्रिलियन्स ओवरसीज के नाम से फर्म का संचालन करता है से बात की। गुरमुख सिंह ने अपने ऑफिस में बुलाया जहां गुरमुख सिंह,उनके कर्मचारी एंव उनके पर्सनल असिस्टेंट पवनदीप सिंह के साथ सभी बाते तय हुई। गुरमुख सिंह की बातों पर विश्वास कर गुरप्रीत सिह ने 17,80,000 रूपये गुरमुख सिंह को दिये। मनवीर सिंह ने 9,30,000 रुपये दिये। जो कागजात एजुकेशन के माध्यम से लगे थे वो हमें वापिस नहीं किये। आरोप है विदेश से अपरूवल लेटर व जिस ई-मेल आईडी का इस्तेमाल करके इसने कॉलेज से अपरूवल लेटर मंगवाया था वो इसके द्वारा हमें दो बार फर्जी दिया गया एवं इसकी पत्नी श्रीमती सिमरनजीत कौर ने हमारा जो पासपोर्ट और निर्णय पत्र दिल्ली इमीग्रेशन से 20 दिसम्बर 2023 को वापिस आया था रिसीव किया। जिसकी सूचना हमें दो माह तक नहीं दी। पासपोर्ट की डेट निकलने के बाद हमें पासपोर्ट दिया गया। परन्तु उक्त व्यक्ति ने हमें आज तक अपरूवल लेटर नहीं दिया। वह अपने कागजातों के बिना अपने अग्रिम भविष्य की कोई योजना नहीं बना पा रहे हैं। गुरप्रीत का कहना है पैसा वापस मांगने पर उसे मात्र 13-25,000 रुपये ऑन लाईन द्वारा दिया। बाकी के 4,55-000 रुपये अभी तक नहीं दिये। और दोस्त मनवीर सिंह को मात्र 4 लाख रुपये ही दिये। और बाकी के 5,30,000 रुपये अभी तक नहीं दिये। बकाया पैसा मांगने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। गुरप्रीत का आरोप है उसे व उसके दोस्त को विदेश भेजने के नाम पर धोखा घडौ कर करीब 10 लाख रूपए ऐंठे गये हैं, जो आज तक बापस नहीं दिए गये हैं और हमारा अनुवल लैटर आज तक नहीं दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़