रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात गिल रिजॉर्ट के पास दबिश देकर रम्पुरा फायरिंग कांड से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तीन तमंचे और एक पोनिया सहित जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रम्पुरा में फायरिंग करने वाले युवक भागने की फिराक में गिल रिजॉर्ट के पास खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर शिवम चंद्रा उर्फ पांडा , विवेक गुप्ता उर्फ वांटेड, अरुण गुप्ता और अनिकेत गुप्ता उर्फ ओमु को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी में आरोपियों से 3 तमंचे (315 बोर) ,1 पोनिया (315 बोर), 1 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने रम्पुरा इलाके में प्रतिद्वंद्वी युवकों को डराने के लिए फायरिंग की थी। उनकी वीडियो वायरल होने के बाद वे रामपुर भागने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। बरामद असलहे सील कर थाने में जमा कराए गए हैं।
रम्पुरा में गोलीकाण्ड के चार आरोपी अवैध असलहों सहित गिरफ्तार
byAman Singh
0
