राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में जु-जित्सू खेल शामिल होने पर समस्त पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने जताया आभार

रूद्रपुर। एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) के इंटर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा जारी किए गए वर्ष 2025–26 के खेल कैलेंडर में जु-जित्सू खेल के शामिल होने पर समस्त जु-जित्सू प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने रविवार को जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रेशी विनय कुमार जोशी के आवास पर जाकर आभार जताते हुए शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार जोशी ने कहा कि आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में खेलना भारत के तमाम जु-जित्सू खिलाड़ियों के लिए गर्व का विषय है। इससे खिलाड़ियों के भविष्य में सुधार होगा और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। साथ ही, खिलाड़ियों को नौकरी और अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी, जिससे उनके करियर को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने ओर आगे कहा कि हमें खिलाड़ियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें और अधिक अवसर प्रदान करने होंगे। इससे न केवल खिलाड़ियों का विकास होगा, बल्कि देश के खेल जगत में भी नई ऊंचाइयां हासिल होंगी।

साथ ही जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के मीडिया एंड पब्लिसिटी कमीशन के चैयरमैन ऋषि पाल भारती ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार जोशी एवं महासचिव अमित अरोरा के नेतृत्व में जु-जित्सू खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। इस सम्मान समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने जोशी के नेतृत्व की सराहना की।

इस मौके पर राष्ट्रीय रैफरी गंगा मेहरा, रूनू शर्मा, विक्रम सिंह, एशियाई खिलाड़ी नव्या पाण्डेय, जय प्रकाश, आदर्श शर्मा, प्रिय विश्वास, बलविंदर सिंह, कुणाल सागर, क्षितिज सिंह, विक्की मुखिया, पार्थ वर्मा, कौशल्या गुप्ता, निखार कालरा, नंदनी, वीरेंद्र राठौड़, किशोर सिंह, वैभव पडियार, कमल सिंह, हैप्पी सिंह सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़