रूद्रपुर- सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर जनपद मंे 23 से 30 मार्च तक ’’जन सेवा थीम’’ पर वृह्द बहुदेशीय शिविरों एवं चिकित्सा शिविरों के आयोजन की रूपरेखा तय करने हेतु कृषि, कृषक कल्याण एवं ग्राम्य विकास/जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होने बैठक में मौजूद विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली व अधिकारियों से कार्यक्रमों को भव्य बनाने हेतु आपसी समन्वय बनाते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि बहुद्देशीय व चिकित्सा शिविरों में सभी विभागीय, स्वयं सहायकता समूहों के सुव्यवस्थित व सुन्दर स्टॉल लगाये जाये तथा शिविरों में दिव्यांग, विधवा, वृद्धा पेंशनो व सभी प्रकार के प्रमाण पत्रों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, जॉच, दवाई वितरण मौके पर ही किये जाये। उन्होने कहा कि सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता चैक, उपकरण भी शिविर में वितरित किये जाये।
प्रभारी मंत्री श्री जोशी ने विधानसभा/ब्लाकवार कार्यक्रमों को भव्य व सुव्यवस्थित आयोजित कराने हेतु उप जिलाधिकारियो, खण्ड विकास अधिकारियो से भी वार्ता कर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियो को आमंत्रित किया जाये व सभी वर्ग समुदाय की जनसहभागिता सुनिश्चित की जाये।
बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद मुख्यालय रूद्रपुर में 22 मार्च से 25 मार्च तक रामलीला मैदान में वृह्द बहुदेशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन के साथ ही सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह 24 मार्च को जसपुर, 25 मार्च को किच्छा, 26 मार्च को काशीपुर व सितारगंज, 27 मार्च को बाजपुर, 28 मार्च को नानकमत्ता, 29 मार्च को गदरपुर व 30 मार्च को खटीमा में बहुद्देशीय व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रचार रथ के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार हेतु जनपद के सभी विधानसभा/विकास खण्डों में प्रचार प्रचार-प्रसार किया जायेगा। उन्होने कहा कि बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविरो की अध्यक्षता हेतु मा० सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा। बहुद्देशीय शिविर में आम जन को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की उपलब्धता, विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली जनोपयोगी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं का वितरण आदि सुनिश्चित किया जायेगा, इसके साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लाभार्थियों की सफलता की कहानी का भी प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
मा0 विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, दीपक बाली ने भी कार्यक्रमों को भव्य व सुव्यवस्थित बनाने हेतु अपने सुझाव दिये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्या, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, सीएमओ डॉ0 केके अग्रवाल, ओसी गौरव पाण्डेय, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 अभय सक्सेना, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला क्रीडा अधिकारी जानकी कार्की, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा, सहायक श्रमायुक्त मीनाक्षी भट्ट, अधिशासी अभियंता लोनिवि ओपी सिंह सहित सभी उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।