जसपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने पुलिस टीम के साथ नशा तस्कर को 51 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। कोतवाल जगदीश सिंह ठकरियाल ने बताया कि मंगलवार को एएसपी के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के प्रभारी राजेश पांडे ने स्थानीय पुलिस के साथ हाईवे स्थित कलियावाला मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान मो. परवेज निवासी मोहल्ला नत्था सिंह (जसपुर) को टीम ने 51 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ठाकुरद्वारा (यूपी) निवासी नदीम से हेरोइन खरीदकर बेचता था।
उसके पास से बाइक, मोबाइल, और 200 रुपये बरामद जब्त किए गए। । संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ इसी थाने में पहले भी एनडीपीएस के दो मुकदमे दर्ज हैं।