राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

ई रिक्शा चालक की संदिग्ध मौत,हत्या की आशंका

रूद्रपुर। संदिग्ध हालातों में एक ई रिक्शा चालक की मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं परिजनों ने मामले में पड़ोसी पर ई रिक्शा चालक को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से हरियाल थाना पटवारी रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 20 वर्षीय सुमित पाल पुत्र ओमप्रकाश यहां वार्ड नं. 12 शास्त्री नगर गड्ढा कालोनी में रहता था। रोजाना की तरह वह ई रिक्शा लेकर घर से निकला था। बताया जाता है कि गुरूवार देर शाम सुमित गुरूनानक स्कूल के पास ई रिक्शा में बेहोशी की हालत में मिला। सूचना मिलने पर सुमित का फुफेरा भाई राजकुमार वहां पहुंचा। इस दौरान सुमित के मुंह से झाग निकल रहा था। राजकुमार उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचा जहां उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए रैफर कर दिया गया। इसके बाद सुमित को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सुमित की मौत का जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। वही परिजन मामले कोप्रेम प्रसंग से जुड़ा मान रहे है। उनका आरोप है कि लड़की के घर वालों ने सुमित को जहर देकर मारा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़