राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

जिपं अध्यक्ष गंगवार ने परिवार सहित लगाई आस्था की डुबकी

 रूद्रपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार एवं सुरेश गंगवार ने सपरिवार प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना करते हुए सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। प्रयागराज दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से भी मुलाकात भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने देश से आ रहे श्रद्धालुओं को महाकुंभ मेले की शुभकामनायें देते हुए कहा कि सनातन धर्म के सबसे बड़े महापर्व में आकर लोग पुण्य अर्जित कर रहे हैं।



Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़