रूद्रपुर। बगवाड़ा स्थित सब्जी मण्डी में खरीददारी करने गये अधिवक्ता की जेब से जेब कतरे पर्स उड़ा लिया। पर्स में 16 हजार की नगदी सहित एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी कागजात थे। अधिवक्ता ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी है। जानकारी के अनुसार आदर्श कालोनी घास मण्डी निवासी अधिवक्ता गोपाल शर्मा पुत्र स्व. मदन पाल शर्मा मंगलवार सुबह बगवाड़ा स्थित सब्जी मण्डी में खरीददारी के लिए गये थे, इसी दौरान अज्ञात जेब कतरे ने जेब में रखा पर्स उड़ा लिया। पर्स में 16 हजार की नगदी के अलावा पंजाब नेशनल बैंक, और बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम काड के अलावा अन्य जरूरी कागजात थे। अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
अधिवक्ता गोपाल शर्मा की जेब से पर्स किया चोरी, 16 हजार की नगदी, एटीएम जरूरी दस्तावेज थे पर्स में
byAman Singh
0
