राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

साप्ताहिक बाजार के खिलाफ सड़कों पर उतरे व्यापारी

 

रूद्रपुर। साप्ताहिक बाजार के खिलाफ आज व्यापार मंडल ने कमर कसते हुए बाहर से आए अनेकों व्यापारियों को खदेड़ा दिया। जिससे बाहरी व्यापारियों में खलबली मच गई। साथ ही व्यापारियों ने चेतावनी दी कि व्यापार मंडल बाहरी व्यापारियों का विरोध लगातार जारी रहेगा। आज मुख्य बाजार स्थित बाटा चौक पर दर्जनो व्यापारी एकत्र हुए जहां जोरदार नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने लगने वाले साप्ताहिक बाजार कड़ा विरोध किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बाहर से व्यापारी आकर निम्न गुणवत्ता का माल बेचते हैं और मुख्य बाजार की सड़कों पर कब्जा करके रास्ता जाम कर देते हैं। जिससे आम लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामने उठना पड़ता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष। संजय जुनेजा ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन को एक बार नहीं अनेकों बार बाहर से आए व्यक्तियों की सूचना दी गई है मगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है, जिससे नगर में लगातार चोरिया हो रही हैं। संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापारियों के साथ व्यापार मंडल का इस तरह का कार्यक्रम प्रत्येक साप्ताहिक बंदी वाले दिन जारी रहेगा।इस दौरान मनोज छाबड़ा, संदीप राव, पवन गाबा, राजेश कामरा,नवीन बांगा प्रदीप कामरा, संदीप कामरा , आकाश भुसारी , सुनील झाम, ंशुल ठुकराल,मनीष ठुकराल, सुरेंद्र नरूला, सोनू खुराना, हनी खुराना,बबलू देवल, सुरेंद्र बठला,तुषार अरोरा शाहिद आदि सहित अनेकों व्यापारी उपस्थित थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़