रुद्रपुर। हल्द्वानी रोड पर संजय वन के पास देर रात एक तेज रफ्तार डस्टर कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई, जिससे मौके पर ही दो युवकों की मौत होने की खबर है और कई लोग घायल हो गए। बुधवार की रात करीब 9 बजे यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार आवास विकास कालोनी निवासी शशांक सुयाल (27) और विनोद तिवारी (38) हल्द्वानी से रुद्रपुर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में शशांक और विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य चार लोग – कमल भट्ट, उमेश भट्ट, आशीष कुमार और अमन आर्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल उमेश भट्ट को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
टांडा जंगल में बड़ा सड़क हादसा, टेक्टर ट्राली व कार में जोरदार भिड़ंत, दो की मौत, चार घायल
byAman Singh
0
