रूद्रपुर। बिलासपुर रोड पर एक ठेली में डेढ़ साल का मासूम लावारिस हालत में पाया गया। घंटों तक बालक को लेने के लिए जब कोई परिजन नहीं पहुंचा तो आस पास मौजूद लोगों ने बालक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस बालक के पजिनों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर रोड पर सोनिया होटल के पास सड़क किनारे एक ठेली पर करीब डेढ़ साल का मासूम बालक ठंड में ठिठुरता हुआ पाया गया। काफी देर तक लोगों ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। जब काफी देर तक उसे लेने कोई नहीं पहुंचा तो पास ही खराब ट्रक को ठीक करा रहे वाहन चालक और परिचालक ने बालक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस बालक के परिजनों की तलाश कर रही है। आस पास के लोगों से पुलिस ने बालक के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन कोई भी उसके बारे में जानकारी नहीं दे पाया। बालक किसका है और वहां कैसे पहुंचा इस सम्बंध में पुलिस छानबीन कर रही है।
लावारिस हालत में ठेली पर मिला बच्चा, कोतवाली पुलिस को किया सुपुर्द
byAman Singh
0
