राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

रूद्रपुर/खटीमा । पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वी जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनई गयी। इस अवसर पर भाजपाइयों ने जिलाकार्यालय बिगवाड़ा में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कियाा। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जो भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में थे जिन्होंने 2 सांसदों वाली भाजपा को शिखर तक पंहुचाने में अपना जीवन समर्पित कर दिया, ऐसे करोड़ो कार्यकर्त्ताओ के प्रेरणा के स्रोत अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी पूरे देश ने सुशासन दिवस के रूप में मना रही है, उनके आदर्शाे को आगे बढ़ते हुऐ बीजेपी विश्व कि सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और जिसका परिणाम है कि देश में तीसरी बार लगतार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य कर रही है। अमित नारंग ने कहा कि यह उत्तराखंड राज्य अटल बिहारी वाजपेयी कि देन है अटल बिहारी ने बनाया था उत्तराखंड को प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सवार रहे है। इस दौरान पूर्व जिला विवेक सक्सेना, पूर्व मेयर रामपाल, शाह खान, मुकेश पाल, नाथूलाल गुप्ता, डी एन यादव, श्रीकांत राठौर, रश्मि रस्तोगी, चन्द्रसेन कोली, प्रीति धीर, गजेंद्र प्रजापति,चंद्रपाल व अन्य लोग मौजूद रहे। खटीमा-भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश के दसवें प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस की उपलक्ष में मनाई। भारत को विश्व मानचित्र में महाशक्ति के रूप में स्थापित करने वाले अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के उपलक्ष में कार्यकर्ताओं ने उनके क्षेत्रफल वाले अर्पण कर उनको याद किया एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष जीवन धामी एवं संचालन जिला महामंत्री सतीश गोयल ने किया। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के सिद्धांतों का पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने एवं एकजुट का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुशासन दिवस कार्यक्रम के संयोजक मनोज वाधवा, सहसंयोजक सचिन रस्तोगी एवं राहुल चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, भाजपा नेत्री अंजू देवी, अमित कुमार पांडे,सतीश भट्ट, जिला संयोजक रमेश जोशी, रामू भारती, मानस बत्रा, महेंद्र ठाकुर, तरुण ठाकुर, कामिल खान, संतोष अग्रवाल, हाफिजुर रहमान, विजय गुप्ता, रेनू भंडारी, अमित चिलकोटी, राजेश गुप्ता, नीरज रस्तोगी, प्रदीप गुप्ता, रवि सक्सेना, सिद्ध गुप्ता, करण यादव,नवल वाल्मीकि,अनुपम सिंह, दीपक सामंत, अमित अग्रवाल, किशन सिंह, नीलू गुप्ता, मंजू बिष्ट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विमला बिष्ट गंभीर सिंह धामी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़