राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते पदक

बाजपुर। दिनांक 29 नवम्बर से दिनांक 01 दिसम्बर 2024 तक ककोरी बुलंदशहर में आयोजित 9वीं ड्रीम्स कप राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में 14 वर्षीय बालक वर्ग में मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल बाजपुर के कोच गगनदीप सिंह के नेत्रत्व में अंशदीप सिंह ने स्वर्ण पदक एवं दक्ष सैनी ने रजत पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र को गौरवान्वित किया। विद्यालय पहुँचने पर विद्यालय के प्रबन्धक श्री गौरव विज प्रधानाचार्य श्री महेश चन्द्र उनियाल सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं तथा विद्यार्थियों ने विजयी छात्रों को सम्मानित किया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान की। इस अवसर पर किरन कुमार जोशी, प्रदीप पाण्डेय, प्रदीप मैखुरी, लोकेश अधिकारी, विकास पंत, जसपाल रन्धावा, तेजेन्द्र कौर, श्रद्वा राणा, ज्योति भारद्वाज, शशिकान्त ओझा, रविन्द्रपाल सिंह, विक्रम सिंह, अजय कुमार सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक अध्यापिकाएँ उपस्थित रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़