राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

श्री श्री शारदीय मां श्यामा काली पूजा में शामिल हुये पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल

रूद्रपुर। ग्राम संजय नगर महतोष मोड़ में ग्रामीणों द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में आयोजित श्री श्री शारदीय मां श्यामा काली पूजा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर श्री ठुकराल ने कहा कि दीपावली पर महालक्ष्मी की पूजा के साथ साथ काली पूजा का भी विधान है। बंगाली समाज के लोग विधि विधान से दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के साथ साथ महाकाली का भी पूजन करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी देवियां मां दुर्गा के ही अलग अलग स्वरूप है। मां दुर्गा ने दुष्टों का संहार करने के लिए अलग अलग रूप से धारण किये थे। उन्होंने कहा कि दुष्टों का संहार करने वाली मां दुर्गा ही जगत जननी है। उनकी पूजा अर्चना कभी निष्फल नहीं जाती। इस अवसर पर समाजसेवी संजय ठुकराल, अंकित बाटला, विप्लव विश्वास, गोविंद मालकर, विश्वजीत, रघु, प्रीतेश बाला, शंकर विश्वास, ज्योतिष बाला, मिट्टòू मंडल, सौरभ, निर्पिन बाला, सुभाष मंडल, संजीत ओझा, सुऽदेव बैरागी, जयदेव भौमिक, किशोर राय, वरुण बाला, जगदीश विश्वास, सजल विश्वास, मेघनाथ बनिक, अमन बनिक, अभिषेक विश्वास, कृष्णा बक्शी आदि लोग उपस्थित थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़