राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

अस्पताल और पुलिस चौकी की मांग को लेकर प्रदर्शन

 

सितारगंज। ग्राम लोका और गोठा में पुलिस चौकी, उप चिकित्सालय स्थापित करने की मांगों को लेकर लोगाें ने मंगलवार को मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि 18 जनवरी से ग्रामीण नगर पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। शासन, प्रशासन ने उनकी मांगों की सुध नहीं ली। मंगलवार को ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को मांग पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर तक उनकों मांगों पर विचार नहीं किया तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे। वहां पर आसपा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार, योगेंद्र, मनोहर, दिनेश, देवशरण, विशाल, जितेंद्र, धर्मदेव आदि थे।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़