रुद्रपुर। तलवार लहराकर समाज में भय व्याप्त करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने तलवार के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार दीपावली पर्व के दौरान एक व्यक्ति द्वारा मामूली विवाद में मौहल्ले में तलवार लहराई गई थी। जिस संबंध में उसका सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हुआ था।उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चौकी रम्पुरा पुलिस ने सुनील उर्फ शेट्टी पुत्र सेवाराम निवासी वार्ड 22 रम्पुरा हाल निवासी प्रीत विहार को अवैध तलवार के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में एसपाई नवीन बुधानी, एएसआई नवीन जोशी, कांस्टेबल अमित जोशी व महेंद्र कुमार शामिल थे।
तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार, रम्पुरा चौकी क्षेत्र का है मामला
byAman Singh
0
