राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बरेली से ऊधमसिंह नगर जिले में स्मैक पहुंचा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 85 लाख की स्मैक बरामद

रूद्रपुर । थाना पुलभट्टा पुलिस एवं एएनटीएफ ;एसटीएफद्ध कुमाऊं यूनिट की संयुक्त कार्यवाही में करीब 85 लाख रुपये की कीमत की 275 ग्राम स्मैक के साथ दो अन्तर्राज्यीय स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी देते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड राज्य के सभी जनपदों को नशा मुक्त बनाने के विजन में नशे एवं नशे के अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत किए हैं। जिस क्रम में पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुपालन में उनके द्वारा सभी थानाध्यक्षो को नशे के प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए। जिसके अनुपालन में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना पुलभट्टा एवं एएनटीएफ (एसटीएफ) कुमाऊं यूनिट की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए गत देर रात्रि को मुखबिर की सूचना पर दो स्मैक तस्करो को बरेली रोड पुलभट्टा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी में पकडे गए नशा तस्कर वीरपाल पुत्र भूप राम निवासी ग्राम नूरपुर विजरुक थाना विसारतगंज जिला बरेली के कब्जे से 112 ग्राम स्मैक तथा शेर सिह पुत्र राम चन्द्र निवासी ग्राम किनीना पोस्ट कुंडलिया फैजल्लापुर थाना अलीगंज जिला बरेली के कब्जे से 163 ग्राम स्मैक कुल 275 ग्राम स्मैक बरामद हुयी। उन्होंने बताया कि बरामद स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 85 लाख रूपये है। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तगणों ने बताया कि वह लोग उक्त स्मैक बरेली निवासी व्यक्ति से लाते है व उत्तराखण्ड क्षेत्र में बेचते है जिससे उन्हे अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे रविन्द्र सिह बिष्ट थानाध्यक्ष पुलभट्टा, उप निरीक्षक हेम चन्द तिवारी, उप निरीक्षक पंकज कुमार, कांस्टेबल दीपक बिष्ट, उप निर्रीक्षक विनोद चन्द्र जोशी, अपर उप निरीक्षक जगवीर शरण, हेड कांस्टेबल मनमोहन, कांसटेबल मोहित जोशी शामिल रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़