राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

चीनी मिल का निरीक्षण व व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुँचे कैबिनेट सौरभ बहुगुणा, 37 मृतक आश्रितों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

किच्छा। प्रदेश के कैबिनेट सौरभ बहुगुणा ने गुरूवार को चीनी मिल में का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जिले की विभिन्न चीनी मिलों में मृतक आश्रित कोटे से नियुक्ति पाने वाले 37 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री सोरभ बहुगुणा ने कहा सरकार चीनी मिलों को घाटे से उबारने और किसानों को समृद्ध बनाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। सितारगंज चीनी मिल को चालू करके मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी सौगात दी है। उन्होंनें बीते दिनों किच्छा चीनी मिल के पेराई सत्र के दौरान हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि चीनी मिलों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए। सभी जनप्रतिनिधियों को को किसानों और मिल के विकास हेतु कार्य करना चाहिए ताकि घाटे से चीनी मिलों को उबारा जा सके। उन्होनंे मिल प्रशासन को भी चेतावनी दी कि कोताही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मिल प्रशासन का उद्देश्य मिल के साथ साथ किसानों को भी लाभ पहुंचाना हो। उन्होंने कहा कि किसानों के 208 करोड़ बकाया भुगतान के आदेश हो चुके हैं, जल्द ही किसानों को बकाया भुगतान हो जायेगा। कैबिनेट मंत्री ने नियुक्ति पाने वाले सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए मिल के हितों के लिए काम करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि सभी चीनी मिलों में मृतक आश्रित कोटे से 68 लोगों को नियुक्तिया मिली है। आज 37 लोगों को नियुक्ति प्रदान किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीजनल कर्मचारियों को भी नियुक्ति पत्र जारी किये जायेंगे। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान मृतक आश्रित कोटे से बंटी, शंकर गंगवार, समीर अंसारी, संगीता गुप्ता, अमन, विनीत राव, आशुतोष कुमार, सुमित पासवान, रामनाथ, रजत यादव, अजीत कुमार सहित बाजपुर, नांदेही, किच्छा, शुगर फैक्ट्री के कुल 37 लोगों को कैबिनेट मंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर अधिशाषी निदेशक हरवीर सिंह, अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मार्ताेलिया, मनमोहन सक्सेना, राजीव सक्सेना, विजय कुमार पांडे उत्तराखंड शुगर जी एम, संजीव सिंह , पूरन भट,चंदन जायसवाल शुजात खान चूड़ामणि आदि मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़