राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

नशे के कारोबार को रोकने की मांग को लेकर सुभाष कॉलोनी के वाशिंदों ने बाजार चौकी में किया प्रदर्शन

रुद्रपुर। नशे के कारोबार पर प्रभारी ढंग से अंकुश लगाने की मांग को लेकर आज सुभाष कॉलोनी के दर्जनों लोगों ने बाजार चौकी पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नशे की लत पूरी करने के लिए कई युवा मोहल्ले में आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है और घूमते नशेड़ियों के कारण महिलाएं भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही। उनका कहना था कि पुलिस की नाक के नीचे नशे का कारोबार किया जा रहा है। मोहल्ले के कई युवा चरस, गांजा ,अफीम के शिकार हो रहे हैं और अपने नशे को पूरा करने के लिए वह आए दिन घरों में चोरियां कर रहे हैं। जिसके चलते पिछले दिनों कई घरों से मोबाइल व अन्य सामान चोरी हो चुका है। साथ ही महिलाओं में भी डर का माहौल है। नशे के लती यह युवा कभी भी कोई हादसा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और नशे का कारोबार समाप्त किया जाए। इस दौरान चोरी करते हुए पकड़े गए दो संदिग्ध युवकों को भी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इस दौरान राजू सागर, शोभा, राम अवतार, हैप्पी सिंह, प्रेम सिंह, रिंकू, मनोज, सुखविंदर सिंह, अजय कुमार, मदन कुमार, बबलू पाल आदि मौजूद थे

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़