राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

भीडभाड वाले स्थानों पर शराब पीकर हो- हल्ला करने वाले 18 लोगो को पुलिस ने पकड़ा

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हो- हल्ला कर माहौल खराब करने वालों व  शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध  कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है उक्त के क्रम में आज दिनांक-20.11.2024 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर/श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था/श्रीमान क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर महोदय के दिशा-निर्देशन तथा  वरिष्ठ उपनिरीक्षक महोदय के नेतृत्व में कोतवाली रुद्रपुर से  उक्त कार्यवाही हेतु 04 टीमे बनाकर  अभियान चलाकर भीडभाड वाले स्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर चैकिंग की गयी जिसमें  शराब पीने व पिलाने वाले कुल *18 व्यक्तियों* को गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा सभी  *18 व्यक्तियों* का  *धारा-81 पुलिस एक्ट* में चालान किया गया । आगे भी   शराब पीने व पिलाने वालों के विरूद्ध अभियान जारी रहेगा ।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़