राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

एसएसपी ने देर रात गदरपुर थाने का किया निरीक्षण


 

गदरपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सोमवार देर रात थाना गदरपुर का औचक निरीक्षण किया।एसएसपी ने थाना गदरपुर में निर्माणाधाीन आवासीय भवन एवं कर्मचारी बैरक, सीसीटीएनएस, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क व थाने पर लगे सीसीटीवी को भी देखा, जिसमें सीसीटीवी हेतु विद्युत आपूर्ति की उचित व्यवस्था के लिए बताया गया। इस दौरान एसएसपी ने रिकॉर्डों को अपडेट रखने पर जोर दिया। उन्होंने थाने पर उपस्थित अभिलेखों/रजिस्टर को सुरक्षित व अपडेट रखने तथा थाना परिसर की साफ सफाई रखने हेतु निर्देश दिए। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए तथा रात में पुलिस गश्त, पिकेट को प्रभावी रूप कराने एवं अपराधा एवं अपराधिायों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु थानाध्यक्ष दिशा निर्देश दिये गये। एसएसपी ने इसके अलावा कहा पुलिस थाने में आने वाले किसी भी फरियादी को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने पुलिस थाने में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। थाना प्रभारी को पुलिस गश्त व्यवस्था मजबूत करने, आमजन से आपसी समन्वय स्थापित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी ने निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र में वांछित अपराधिायों व जुआ सट्टðा अवैध शराब पर रोकथाम लगाने के लिए प्रभावी अभियान चलाया जाए। वांछितो की गिरफ्तारी की जाए।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़