राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बिल्डर ने खुद को गोली से उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी

 

काशीपुर। गिरीताल क्षेत्र में शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी एवं भाजपा नेता दीपक अग्रवाल मैंथा ने मंगलवार सुबह संदिग्धा परिस्थितियों में अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह-सुबह काशीपुर की इस दुखद घटना से लोग सकते में हैं। साथ ही घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्म हत्या के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक बिल्डर और भाजपा नेता 46 वर्षीय दीपक अग्रवाल मैंथा पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल ने मंगलवार सुबह लगभग 5.30 बजे घर पर अपनी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जैसे ही लोगों को पता लगा उनके घर पर भारी भीड़ जुट गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस आत्महत्या को लेकर परिजनों से जानकारी ले रही है। आत्म हत्या के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। लोगों में चर्चा है कि मृतक बिल्डर पिछले कुछ महीनों से किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में थे। माना जा रहा है कि तनाव की वजह पारिवारिक हो सकती है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़